हरियाणा के जिले के गांव तलाव में बिजली वितरण निगम की टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए छापामारी की। छापामारी के दौरान चार लोगाें को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
निगम ने सभी पर 97 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एक उपभोक्ता ने 45 हजार रुपये की राशि निगम में जमा करवा दी है बाकी तीन के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
बिजली निगम के शहरी उपमंडल अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि शहर उपमंडल के तहत आने वाले गांवों शहरों में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने अभियान चलाया हुआ है।
उनका कहना है कि जब भी कोई बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है उसका बिजली मीटर चेकिंग के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है। उसके स्थान पर एक अस्थायी नया मीटर लगा दिया जाता है।
उनका कहना है कि जब चोरी का केस बनाया जाता है तो छापा मारने गई टीम ने फार्म में जो लोड भरा हुआ है उसके हिसाब से उस पर जुर्माना किया जाता है।
अगर उसी समय जुर्माने की राशि जमा नहीं होती तो उस सूरत में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन सिफारिश की जाती है।
उनका कहना है कि पहले उपभोक्ता को राशि भरने के लिए 72 घंटे का समय दिया जाता था लेकिन अब सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है।