फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में पांच लाख की डायमंड ज्यूलरी चोरी

Sun, 29 Sep 2013 12:06 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के केयू परिसर में जन संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की असिस्टेंट प्रोफेसर के घर में सेंध लगाकर चोर लगभग पांच लाख रुपये के डायमंड ज्यूलरी और नगदी ले उड़े।
विज्ञापन


घटनास्थल के हालात से मालूम पड़ता है कि चोर वारदात के दौरान यहां काफी देर तक रुके। जिस आवास में चोरी हुई वहां रखे गिफ्ट रैप भी चोरों ने खोल कर देखे। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट रविवार को यहां जांच करेंगे।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.रोमा सिंह के अनुसार वह शुक्रवार शाम को अपनी माता को मिलने गई थीं। शनिवार शाम लौटी तो उनके केयू परिसर स्थित आवास एमटीएच-9 के भीतर सामान उथल-पुथल पड़ा था। जब उन्होंने घर में रखे सामान की जांच की तो उनका करीब साढ़े चार से पौने पांच लाख रुपये की कीमत की डायमंड ज्यूलरी और करीब 20 हजार रुपये नगदी चोरी हो गए चुके थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केयू परिसर में स्थित उनका ये आवास थर्ड गेट के निकट स्थित सिक्योरिटी चौकी के ठीक सामने है, जहां हर समय  करीब चार से पांच सिक्योरिटी गार्ड मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें