नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण का शुक्रवार को एक केस मिला है। जाखल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रैंडम सैंपल लिए थे। जांच में 30 वर्षीय संक्रमित मिला है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
जिले में शुक्रवार को 994 सैंपल लिए गए। इसमें 192 सैंपल रेपिड एंटीजन तथा 802 सैंपल आरटीपीसीआर लिए गए। अभी फिलहाल आरटीपीसीआर सैंपलो की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अभी तक 272451 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17819 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 17328 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में 483 संक्रमित जान गवां चुके हैं।