फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिरड़ाना में कम वैक्सीन पर हंगामा, 190 डोज आई, लगवाने पहुंचे 500 से अधिक लोग

विज्ञापन
गांव भिरड़ाना में टीका लगवाने के लिए लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
गांव भिरड़ाना में कोरोना टीकाकरण शिविर में कम डोज आने पर हंगामा हो गया। शिविर में 500 से ज्यादा ग्रामीण टीका लगवाने के लिए पहुंच गए लेकिन यहां पर 190 डोज ही आई थी। पहले टीका लगवाने को लेकर शिविर स्थल पर धक्का-मुक्की हो गई और यहां तक कि ग्रामीण दीवार पर चढ़ गए। कम डोज आने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि शिविर में बुला लिया जाता है लेकिन वैक्सीन नहीं लगाई जाती है। गांव को कम वैक्सीन मिल रही है, इसके चलते कई लोग ऐसे भी हैं जिनका पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतराल पूरा हो गया है। लेकिन फिर भी दूसरी डोज नहीं लगवा पा रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए शिविर में 50 और डोज की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों के सामने मामला रखा जाएगा ताकि डिमांड के मुताबिक डोज मिल सके। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। यहां पर शुक्रवार को 240 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। वहीं पीएचसी इंचार्ज डॉ. घनश्याम खुद कह रहे हैं कि डिमांड के मुताबिक वैक्सीन नहीं मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी और पीएचसी आधार पर वैक्सीन अलॉट हो रही है। यहां आने वाली वैक्सीन को आगे सब सेंटरों पर अलॉट किया जा रहा है। हालात ये है कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड के मुताबिक वैक्सीन नहीं मिल रही है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्र में स्थिति ठीक है। जिले में अब तक 386989 डोज लग चुकी है।
50 फीसदी शिक्षकों ने नहीं लगवाया टीका, नाराज हुआ निदेशालय
कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने में शिक्षक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। जिले के शिक्षकों का भी ये ही हाल है। इसको लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय नाराज है। जिले में अभी तक 50 फीसदी शिक्षकों ने टीका नहीं लगवाया है। शिक्षा विभाग निदेशालय ने जारी की रिपोर्ट में बताया है कि जिले में 614 सरकारी स्कूल है। यहां पर 4903 शिक्षक व अन्य स्टाफ है। 1835 कर्मचारियों ने पहली डोज लगवाई है। इसके अलावा 715 ने ही दोनों डोज लगवाई हैं। शिक्षा विभाग निदेशालय ने शिक्षकों के लिए स्पेशल शिविर लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
फ्रंटलाइन वर्कर्स 7
60 साल से ऊपर 431
45 से 59 साल 1001
18 से 44 साल 2966
कोट
हमें वैक्सीन की जितनी जरूरत है उतनी नहीं मिल रही है। शुक्रवार को 190 डोज मिली है लेकिन लगवाने वाले ज्यादा आ गए। इसके कारण दिक्कत हो रही है। हमें जितनी वैक्सीन मिलती है वो लगा दी जाती है।
विज्ञापन

- डॉ. घनश्याम, इंचार्ज, पीएचसी भिरड़ाना।

फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें