फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेकर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढाणी छतरियां में मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक कर्मपाल की मौत हो गई। कर्मपाल बुखार की दवाई लेकर गांव नूरकी से वापस लौट रहा था। सदर पुलिस ने मामले में मृतक कर्मपाल के भाई बलजीत की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में बलजीत ने बताया कि उसका भाई कर्मपाल पड़ोसी का मोटरसाइकिल लेकर दवाई लेने के लिए गांव नूरकी अहली गया था। वापस लौटते समय मल्लड़ मोड़ से ढाणी छतरियां के बीच अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद भाई कर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें