फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पल पैक करवाने के बहाने गल्ले से 15 हजार निकालकर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ चौक पर दुर्गा मंदिर के पीछे दुकान से युवक चप्पलें पैक करवाने के बहाने गल्ले से 15 हजार रुपये की नकदी निकालकर ले गया। मामले में दुकान मालिक जोगिंद्र कुमार ने शहर थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में जोगिंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बीघड़ चौक पर दुर्गा मंदिर के पीछे मैसर्ज शू प्वाइंट के नाम से दुकान है। 27 अक्तूबर को सुबह उसकी दुकान पर युवक आया और उसने हेलमेट लगा रखा था और वह चप्पल लेकर चला गया। एक घंटे बाद युवक आया और उसने चप्पल बदलवाई। इस दौरान उसने 100 रुपये खुले मांगे, जो कि उसने दे दिए। इसके बाद युवक ने दुकान से कई और चप्पलें निकलवाई। युवक ने पैक करने के लिए कहा, जब वह पैक करने लगा तो युवक ने दराज से 15 हजार रुपये की राशि निकाल ली। इसके बाद युवक ये कहकर चला गया कि पैक करके रखो और वह आ रहा है। लेकिन युवक नहीं आया, जब उसने दराज संभाली तो 15 हजार रुपये गायब थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें