फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार-सिरसा रोड पर नए डिवाइडर का काम शुरू, 2.8 करोड़ से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर पुराने को तोड़कर नए डिवाइडर को बनाने का काम नगर परिषद ने आखिरकार शुरू करवा दिया है। नगर परिषद ने डिवाइडर के निर्माण को लेकर टेंडर लगाया था। एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी करने के बाद अब काम शुरू हो गया है। एजेंसी ने सिरसा रोड की तरफ से डिवाइडर के निर्माण का काम शुरू किया है। एजेंसी ने पहले पुराने डिवाइडर को तोड़ेगी और ग्रिल हटाएगी। इसके बाद नगर परिषद द्वारा तैयार किए गए डिजाइन के आधार पर नए डिवाइडर का निर्माण होगा। ये डिवाइडर सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस के पास लेकर हिसार रोड पर मताना मोड़ तक बनेगा।
विज्ञापन

डिवाइडर के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत आएगी। नगर परिषद ने डिवाइडर के निर्माण को लेकर आर्किटेक्ट से एजेंसी ने डिजाइन तैयार करवाया था। इस डिजाइन की मंजूरी ली गई और फिर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। डिवाइडर के निर्माण को लेकर नगर परिषद ने पहले लोक निर्माण विभाग से एनओसी ली थी। ये मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है। इसके चलते एनओसी लेने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। हालांकि यहां पर पहले ग्रिल भी नगर परिषद द्वारा ही लगाई गई थी।
20 साल पहले हुआ था डिवाइडर का निर्माण
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर का निर्माण करीब 20 साल पहले हुआ था। अब हालात ये है कि डिवाइडर कई जगह से टूट चुका है। इसके अलावा टाइलें भी उखड़ चुकी हैं। इसके चलते नगर परिषद सुदरीकरण को लेकर इसके निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन

प्रधान व संस्थाओं ने जताया था एतराज
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर जब डिवाइडर के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई तो कई संस्थाओं ने इसको लेकर एतराज जताया था। संस्थाओं का कहना था कि ये फिजूलखर्ची है और डिवाइडर की हालत सही है। इसके अलावा डिवाइडर पर पौधे भी लगाए गए। प्रधान ने टेंडर रद्द करने का पत्र भी अधिकारियों को लिखा था। ऐसे में अब निर्माण शुरू होने के साथ विवाद भी शुरू हो सकता है।
कोट
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर के निर्माण का काम एजेंसी ने शुरू कर दिया है। एजेंसी से डिजाइन तैयार करवाकर डिवाइडर का निर्माण करवाया जा रहा है। डिवाइडर निर्माण के साथ ही शहर का सुंदरीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें