फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से साढ़े 13 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया चुंगी स्थित एटीएम पर कार्ड बदलकर खाते से साढ़े 13 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई। आरोप है कि एटीएम पर अज्ञात व्यक्ति आया और उसने बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से राशि निकाल ली। मामले में आजाद नगर निवासी सोनू ने शहर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर निवासी सोनू ने बताया कि 3 दिसंबर की शाम को वह रतिया चुंगी के एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया था। इस दौरान एक व्यक्ति आया और उसने बातों में उलझाकर एटीएम बदल लिया। इसके कुछ देर बाद खाते से साढ़े 13 हजार रुपये की राशि निकाले जाने का मैसेज आया। जब उसने एटीएम पर जाकर चेक किया तो उसके पास जो एटीएम था उसका पिन गलत मिला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें