फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

159 ने रक्तदान कर दी आतंकी घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां/टोहाना। टोहाना में 5 दिसंबर 1991 को हुई आतंकवादी घटना में जान गंवाने वालों की याद में रविवार को टोहाना के प्राचीन शिव मंदिर व गांव लहरियां में रक्तदान शिविर लगाया गया। गांव लहरियां में अमर उजाला फाउंडेशन एवं लायंस क्लब कुलां जबकि टोहाना में अमर उजाला फाउंडेशन, बाली स्पोर्ट्स एवं वेलफेयर सोसायटी और श्रीकृष्ण रोटी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में शिविर लगाया गया। दोनों शिविरों में 159 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव लहरियां में 98 रक्तदाताओं जबकि टोहाना में 61 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य, नियमित रूप से करें : डॉ शिव सचदेवा
टोहाना के प्राचीन शिव मंदिर में लगे शिविर में मुख्यातिथि समाजसेवी डॉ. शिव सचदेवा रहे। इसके अलावा हरियाणा व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान रमेश गोयल, सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता लवली सपड़ा, शिव नंदीशाला के संरक्षक धर्मपाल सैनी, नगर परिषद टोहाना के पूर्व उपप्रधान रामकुमार सैनी, यंग ब्लड चैरिटेबल के सदस्य कुलदीप सैनी, डॉ. अशोक तनेजा, फ्रेंड्स टू हेल्प महिला विंग की सदस्य पम्मी भुटानी, पंकज गोयल, पकंज बंसल, अशोक गर्ग, राजेश बंसल, दीपक आगरा, संजय बॉक्सर, संजय बिस्ट विशिष्ट अतिथि रहे। शिविर की शुरुआत हवन करके की गई। डॉ.शिव सचदेवा ने कहा कि 5 दिसंबर 1991 को टोहाना में हुई आतंकवादी घटना मानवता पर कलंक थी। गोलीबारी में 27 बेकसूर लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
इन्होंने किया पहली बार रक्तदान
टोहाना में लगे शिविर में करण सिंह, नरेश गर्ग, रेनू रानी, मोनू कुमार, हरियाणा पुलिस के कर्मचारी निर्मल सिंह, गायत्री अग्रवाल ने पहली बार रक्तदान किया।
--
योगेश शर्मा ने 92वीं बार तो रामकुमार ने 38वीं बार किया रक्तदान
योगेश शर्मा ने 92वीं बार, नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान रामकुमार सैनी ने 38वीं बार, सुखविंदर सिंह ने 17वीं बार, पुलिसकर्मी रामशाही कुंडू ने 12वीं बार, पंकज बंसल ने 20वीं बार, संजय बॉक्सर ने 37वीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

युवाओं को नियमित रूप से करना चाहिए रक्तदान : राकेश पूनिया
गांव लहरिया के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगे शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि समाजसेवी राकेश पूनिया ने किया। शिविर में 98 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। राकेश पूनिया ने कहा कि युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए क्योंकि जरूरत के समय बहुत से घायलों को रक्त नहीं मिल पाता है। रक्त को किसी फैक्टरी में नहीं बनाया जा सकता है। शिविर में लायंस क्लब अध्यक्ष संजीव ठाकुर, कंवल सरदाना, अनिल जैन, दलबीर सरपंच, वरुण नेहरा, पवन राव, प्रोजेक्ट चेयरमैन राजेश नेहरा नंबरदार व उमेद नेहरा ने शिविर आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
-
फोटो 2बी
:: पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करके अच्छा महसूस हुआ है। आगे भी जब मौका मिलेगा तो रक्तदान जरूर करूंगी।
संतरो देवी, रक्तदाता
फोटो 2सी
:: मैंने पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान के जरिये टोहाना में जान गंवाने वाले बेकसूरों को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है।
प्रवीन कुमार, रक्तदाता
-
फोटो 2डी
:: शिविर की सूचना पाकर पहली बार रक्तदान किया है। थोड़ी सी झिझक थी, वह अब दूर हो गई है। फिर कभी शिविर लगेगा तो भी रक्तदान करूंगी।
काफी रानी, रक्तदाता
फोटो 2ई
:: रक्तदान करना पवित्र कार्य है। मुझे रक्तदान करके अच्छा महसूस हुआ है। नियमित रक्तदाता बनने का पूरा प्रयास करूंगा।
विपुल, रक्तदाता
फोटो 3बी
:: हर बार रक्तदान करना अच्छा लगता है। रक्तदान करना अब तो नियमित रूप से जारी है। 92वीं बार रक्तदान करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
योगेश शर्मा, 92वीं बार के रक्तदाता
फोटो 3सी
:: रक्तदान मानवता की सेवा का काम है। मुझे फक्र है कि इस मानवीय कार्य में मैं भी अपना योगदान दे पा रहा हूं। आगे भी जारी रखूंगा।
सुखविंद्र सिंह, 18 बार के रक्तदाता
फोटो 3डी
:: हर इंसान का फर्ज है कि वह दूसरों के काम आएं। रक्तदान के जरिये हम अप्रत्यक्ष रूप से किसी की मदद कर पाते हैं। यह किसी को जीवनदान देने जैसा है।
रामशाही कुंडू, 12 बार के रक्तदाता
---------
फोटो 3ई
:: टोहाना में आतंकी घटना में मारे गए बेकसूर लोगों की याद में लगे शिविर में रक्तदान करके पुण्य की भागी बनी हूं।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
विज्ञापन

रेनू रानी, पहली बार की रक्तदाता
----------
फोटो 3एफ
:: रक्तदान करके अच्छा लगा है। पहली बार रक्तदान किया है, लेकिन अब आगे भी जब मौका मिलेगा, तो रक्तदान जरूर करता रहूंगा।
निर्मल सिंह, पहली बार के रक्तदाता
-------
फोटो 3जी
:: पहली बार रक्तदान करके खुशी हुई है। सुई की थोड़ी झिझक भी दूर हुई है। प्रयास करूंगी कि साल में कम से कम दो बार जरूर रक्तदान करूं।
दीपिका, पहली बार की रक्तदाता
फोटो 3एच
:: रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती है। अमर उजाला फाउंडेशन व अन्य आयोजक संस्थाओं के आभारी हैं कि हमें रक्तदान का अवसर दिया।
सुनील कुमार, 75 बार के रक्तदाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें