फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड को घायल करने के मामले में चाचा-भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
वन्य प्राणी रक्षक पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव किरढ़ान में टोपीदार बंदूक से घायल गार्ड मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ ने बताया कि गांव किरढ़ान में टोपीदार बंदूक से फायर कर वन्य प्राणी विभाग के गार्ड सुरेश को घायल करने के आरोप में अलीपुर बरोटा निवासी सूरजभान व राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयोग की बन्दूक को भी बरामद किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है। बता दें कि वीरवार को पुलिस को दी शिकायत में वन्य प्राणी विभाग एंबुलेंस के ड्राइवर कुलदीप निवासी ढिंगसरा ने आरोप लगाया कि जब वे गार्ड सुरेश कुमार के साथ ढिंगसरा से किरढ़ान रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी गार्ड सुरेश कुमार को सूचना मिली कि खेतों के कुछ रखवाले नीलगाय या वन्य प्राणी के शिकार करने के बारे में योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर जब वे गांव किरढ़ान से एक किलोमीटर की दूरी पर पहुंचे तो उन्हें 2 लोग खेतों में दिखाई दिए। जिनके पास टोपीदार बंदूक थी। गार्ड सुरेश उनसे पूछताछ के लिए उनके पास चला गया। इसी दौरान उक्त आरोपियों ने बंदूक से फायर कर दिया। जिसमें गार्ड सुरेश घायल हो गया। पुलिस ने कुलदीप के बयान पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें