फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों से ढाई किलो चांदी व जेवर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना सीआईए टीम द्वारा चोरी की घटना में गिरफ्तार किए गए दो युवकों से आठ तोला सोना व सोने के जेवर, ढाई किलो चांदी व चांदी के जेवर सहित साढ़े आठ रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों युवक 7 नवंबर को पुरानी तहसील के पास हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। सीआईए इंचार्ज साधुराम ने बताया कि चोरी के इस मामले में गिरफ्तार युवकों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान दोनों युवकों ने चोरी करने की बात कबूलते हुए उनके घर से 8 तोला सोना व सोने के जेवर, ढाई किलो चांदी व चांदी के जेवर बरामद करवाए हैं। साधुराम के अनुसार इस मामले में एक मनियाना गांव की महिला का नाम भी सामने आया है, जिसने इन चोरों के जेवरों को गलाने के लिए ज्वेलर तक पहुंचाने में मदद की थी। इस महिला ने चोरों से दो हजार रुपये कमीशन लिया था। यह महिला जिस ज्वेलर के पास इन गहनों को गलाने के लिए लेकर गई थी, उसे 10 हजार रुपये दिए गए थे। इन चोरों ने टोहाना शहर के रामनगर में 12-13 अगस्त की रात को अवतार के घर हुई चोरी की बात भी कबूली है। इस घटना में सिटी थाने में दी गई शिकायत के अनुसार 6 तोले सोना व 25 हजार रुपये की चोरी हुई थी। साधुराम ने बताया कि चोरी की इस घटना में तीसरे चोर के शामिल होने की बात भी सामने आई है। यह चोर फिलहाल फरार है। उस चोर पर चोरी व मर्डर के कई मामले दर्ज है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों युवकों को हिसार जेल में भेज दिया गया है। चोरी की दूसरी घटना में पूछताछ के लिए इन युवकों को सिटी थाना पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर ला सकती है।
व्यापारी के घर से चुराया था सोना व नकदी
गौरतलब है कि टोहाना में 7 नवंबर को पुरानी तहसील के पास व्यापारी राकेश बंसल के घर से 46.5 तोले सोना व 51 हजार की नकदी चोरी की गई थी। चोरी के दिन राकेश बंसल परिवार के साथ रोहतक गए हुए थे। इस मामले में टोहाना सीआईए टीम ने राजनगर निवासी 19 वर्षीय आकाश उर्फ नन्नू व भाट बस्ती निवासी रवि को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें