फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 403 नागरिकों के कोरोना सैंपल लिए गए। इसमें से आरटी-पीसीआर के 335 व एंटीजन के 68 सैंपल शामिल हैं। जिले में मंगलवार को कोई कोरोना संक्रमित केस नहीं मिला।
विज्ञापन

जिले में अब तक तीन लाख 32 हजार 797 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 17 हजार 838 नागरिक कोविड पॉजिटिव मिले थे। इनमें से 17350 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस समय जिले में कोरोना के तीन एक्टिव केस है, जो सभी होम आइसोलेशन में रहकर कोविड के उचित व्यवहार की पालना करते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार उनके इलाज व स्वास्थ्य का अपडेट ले रही हैं।
उप सिविल सर्जन डॉ. मेजर शरद तुली का कहना है कि कोरोना संक्रमण से घबराने व डरने की जरूरत नहीं है। मगर अभी भी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता, सतर्कता एवं सावधानी बेहद जरूरी है। नागरिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इसके अलावा घर से बाहर जाते समय फेस मास्क अवश्य लगाएं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक नियमित अंतराल के बाद बार-बार अपने हाथों को साबुन, सैनिटाइजर से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें