फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: ट्रक चालक की करंट लगने से दर्दनाक मौत, तिरपाल की रस्सियों खोलते समय हुआ हादसा

Thu, 16 Feb 2023 01:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के रतिया-सहनाल रोड स्थित शैलर के गेट के बाहर ट्रक पर चढ़कर तिरपाल की रस्सियां खोलते चालक हादसे का शिकार हो गया। हादसा बिजली की लटक रही तारों से करंट की चपेट में हुआ। चालक उत्तर प्रदेश से चावल लेकर रतिया आए था।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से चावल लेकर रतिया आए पंजाब के ट्रक ड्राइवर की बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर रतिया-सहनाल रोड स्थित शैलर के गेट के बाहर ट्रक पर चढ़कर तिरपाल की रस्सियां खोलते समय बिजली की लटक रही तारों से करंट की चपेट में आ गया। मामले की सूचना पाकर पंजाब से परिजन रतिया पहुंचे। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


चावल के सैंपल निकालने के समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार पंजाब के अबोहर निवासी 53 वर्षीय ट्रक डाइवर बलविंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के कानपुर में चावल लेने गया था। बुधवार की शाम को वह ट्रक लोड करके रतिया के सहनाल रोड स्थित शैलर पर पहुंचा। यहां शैलर के गेट के बाहर ही वह ट्रक के ऊपर चढ़कर तिरपाल की रस्सियां खोल कर चावल के सैंपल निकालने लगा। इसी दौरान उसका हाथ ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से छू गया। करंट के जोरदार झटके के साथ बलविंद्र सिंह नीचे गिर पड़ा। तत्काल आसपास खड़े लोगों ने उसे रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें