फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सातरोड से इफको केंद्र पर आएगी डीएपी की सप्लाई

विज्ञापन
अनाज मंडी में लगी धान की ढेरियां। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में अब तक किसानों द्वारा 6550 मीट्रिक टन डीएपी की खरीद की गई है। बिक्री केंद्रों पर इस समय 1020 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक बाकी है। वीरवार को हिसार जिले के सातरोड स्टेशन पर भी रैक लगेगा, जहां से इफको बिक्री केंद्र पर डीएपी की सप्लाई भेजी जाएगी। ऐसे में डीएपी की किल्लत कुछ हद तक कम होगी। हालांकि, पूरे सीजन के लिए कृषि विभाग द्वारा 25 हजार मीट्रिक टन डीएपी की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

यह मांग 1 अक्तूबर से लेकर 31 मार्च तक की अवधि के लिए है। वहीं, उपायुक्त की ओर से बनाई गई उड़नदस्ता टीमों ने भी काम शुरू कर दिया है। इन टीमों की ओर से डीएपी वितरण के कार्य का नियमित रूप से जायजा लिया जा रहा है। अब तक जिला फतेहाबाद की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में तीन लाख 98 हजार 487 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जिसमें से फूड सप्लाई ने 58 हजार 387 मीट्रिक टन, हैफेड ने एक लाख 62 हजार 262 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने एक लाख 77 हजार 838 मीट्रिक टन खरीद की है। इसके साथ-साथ मंडियों से धान की फसल का उठान भी किया जा रहा है। अभी तक तीन लाख चार हजार 539 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया गया है, जिसमें फूड सप्लाई ने 41775 मीट्रिक टन, हैफेड ने 128652 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 134112 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है।
किसानों के खाते में डाले 571 करोड़ 18 लाख रुपये
जिले में अब तक किसानों को धान बेचने की एवज में 571 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 78 करोड़ 92 लाख रुपये, हैफेड द्वारा 236 करोड़ 24 लाख रुपये व हरियाणा वेयरहाउस द्वारा 256 करोड़ 02 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी रोकने व सप्लाई सुनिश्चित के लिए इन उड़नदस्तों का किया गठन
जिले में डीएपी व अन्य खादों के सुचारू वितरण करवाने, कालाबाजारी को रोकने के लिए उपायुक्त महावीर कौशिक ने उड़नदस्ता टीम का गठन किया हुआ है। ये टीम अपने-अपने क्षेत्र में डीएपी व अन्य खाद की सप्लाई सुनिश्चित करने में लगी हुई है। शहर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार रणविजय सिंह को इंचार्ज बनाकर विनोद कुमार व कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश पूनिया की टीम बनाई है। सदर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार राजेश गर्ग व उनके साथ यादविंद्र सिंह व कृषि विभाग के बीएओ अनूप सिंह, भट्टू थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार बलराज जाखड़ को इंचार्ज व सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तथा एबीपीओ अनिलवीर सिंह, भूना थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार विकास को इंचार्ज, इंस्पेक्टर कपिल व एसीडीओ रामेश्वरदास को लगाया है। रतिया शहरी थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार विजय मोहन सियाल को इंचार्ज, निरीक्षक रूपेश चौधरी व एसडीएओ भीम सिंह, रतिया सदर थाना के लिए नायब तहसीलदार भजनदास को इंचार्ज, सब इंस्पेक्टर हरफूल सिंह व बीएओ राजपाल, टोहाना शहरी क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार रमेश कुमार को इंचार्ज, इंस्पेक्टर निरीक्षक सुरेंद्र व एसडीएओ मुकेश महला, टोहाना सदर क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार गोपीचंद को इंचार्ज, सब इंस्पेक्टर सादीराम व एसएमएस संजय सेलवाल तथा थाना क्षेत्र जाखल के अंतर्गत नायब तहसीलदार रामंचद्र को इंचार्ज व इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह व एसएमएस अजय ढिल्लो की टीम गठित की गई है।
कोट
हमने पूरे सीजन के लिए 25 हजार मीट्रिक टन डीएपी की डिमांड भेजी हुई है। अब तक 7570 मीट्रिक टन का स्टॉक आया है। इसमें से 6550 एमटी किसानों को दे दिया गया है जबकि 1020 एमटी का स्टॉक है। सातरोड से भी इफको केंद्र पर सप्लाई वीरवार को आएगी।
विज्ञापन

डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें