फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नही रहा पराली में आग लगाने का सिलसिला, हरसैक ने 42 लोकशन दिखाई, एक्यूआई 350 पार

विज्ञापन
शहर में सुबह के समय छाया धुआं। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में अब तक 1276 स्थानों पर पराली में आग लगाई जा चुकी है। हरसैक ने सोमवार रात भी 42 जगहों पर आग लगने की सूचना प्रशासन के पास भेजी है। पराली में आग लगाने का सिलसिला नहीं थमने से वातावरण में अभी भी धुआं बरकरार है। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक एक्यूआई 350 से पार रहा। इस कारण आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की समस्या बरकरार है। रात को पराली में आग लगाने के चलते दोपहर तक एक्यूआई ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

डीसी ने तीनों एसडीएम के साथ की बैठक
डीसी महावीर कौशिक ने मंगलवार को फसल अवशेष प्रबंधन के विषय को लेकर फतेहाबाद, रतिया व टोहाना के एसडीएम के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में धान की पराली को कोई व्यक्ति या किसान आग न लगाने पाएं, इसके लिए पुख्ता प्रबंध करें और समय-समय पर खेतों का निरीक्षण करें। नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें। फसल अवशेष प्रबंधन करने बारे किसानों को जागरूक किया जाए। किसानों को कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली विभिन्न अनुदान राशि के बारे में भी अवगत कराया जाए।
यह रहा मंगलवार को दिनभर एक्यूआई
सुबह 9 बजे - 356
सुबह 10 बजे - 357
सुबह 11 बजे - 358
दोपहर 12 बजे - 358
दोपहर 1 बजे - 359
दोपहर 2 बजे - 358
दोपहर 3 बजे - 355
शाम 4 बजे - 351
शाम 5 बजे - 345
शाम 6 बजे - 340
किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्र भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अन्य सहायता भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महावीर कौशिक, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें