फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने अंदर तो दो से तीन माह के शिशुओं ने बाहर गर्मी के बीच दी परीक्षा

विज्ञापन
फतेहाबाद में बहू के परीक्षा केंद्र में जाने पर पोती को संभालती हुई दादी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गई। परीक्षा देने के लिए कई नव विवाहिताएं पहुंची तो कई महिला परीक्षार्थी दो से तीन माह के शिशुओं को साथ लेकर परीक्षा देने आईं। शिशुओं को अंदर साथ न रख पाने के कारण दूध पिलाकर परिजनों को सौंप दिया। दो से तीन माह के शिशुओं को गर्मी के बीच मासी तो किसी की दादी संभालती नजर आई। मां ने अंदर तो शिशुओं ने बाहर गर्मी के बीच परीक्षा दी।
विज्ञापन

केस एक :
तीन माह के बच्चे को मासी संभालती रही, अंदर रुकने की गुहार लगाते रहे परिजन -
रतिया निवासी सपना तीन माह के शिशु को साथ लेकर पेपर देने पहुंची। इस दौरान उसकी मासी भी साथ थी। सपना केंद्र के कक्ष में पेपर देने चली गई। मासी ने बच्चे को संभाला। मासी बच्चे को लेकर पहले अंदर रुकी रही, लेकिन स्टाफ ने नहीं रुकने दिया और बाल भवन में भेज दिया।
केस दो :
जाखल से पेपर देने पहुंची युवती, दादी ने गेट पर बैठकर संभाली दो माह की पोती :
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में जाखल से अनीता पेपर देने के लिए पहुंची। उसके साथ दो माह की बेटी भी आई। बेटी को दूध पिलाने के बाद सास हरबंस कौर को सौंप दिया। हरबंस कौर गर्मी के बीच गेट पर बैठकर पोती को संभालती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें