फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से वीरवार को जिले की 41 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए गए। इन परियोजनाओं पर 169 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च हुए हैं। लघु सचिवालय में हुए जिला स्तरीय समारोह में बिजली, अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे जबकि फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम व रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा विशिष्ट अतिथि रहे।
रणजीत सिंह ने कहा कि हर्ष का विषय है कि प्रदेशवासियों को 4200 करोड़ रुपये की सौगात दी गई है। सभी 22 जिलों में 938 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 292 प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया तथा 2684 करोड़ रुपये की लागत से अधिक 679 प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई है। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) भी मुख्यमंत्री ने शुरू की है। इसका अंत्योदय परिवारों को बड़ा लाभ मिल पाएगा। इस मौके पर डीजीपी जेल मोहम्मद अकील, आईजी जगजीत सिंह, एसपी आस्था मोदी, एडीसी राहुल मोदी, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जगदीश शर्मा, एसडीएम राजेश कुमार, सीएमजीजीए सुरभि साहू, डीडीपीओ रविंद्र दलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बिजली मंत्री के सामने छा गया अंधेरा
लघु सचिवालय में जिस समय बिजली मंत्री, विधायक व अधिकारी मुख्यमंत्री के पंचकूला से हुए कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुन व देख रहे थे। उसी समय सभागार में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने पर डीजीपी जेल मोहम्मद अकील ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई। करीब 15 सेकेंड तक अंधेरा छाया रहा, इसके बाद बिजली आई तो कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में बिजली मंत्री ने कहा कि तकनीकी कारण से ऐसा हुआ है।
इन अमृत सरोवरों पर इतनी राशि होगी खर्च
गांव हिजरावां कलां : 326.26 लाख रुपये
गांव बनगांव : 253.84 लाख रुपये
गांव धांगड़ : 177.15 लाख रुपये
गावं समैन : 172.45 लाख रुपये
गांव चंदड़ खुर्द : 163.28 लाख रुपये
गांव अहरवां : 119.33 लाख रुपये
गांव धांगड़ : 110.96 लाख रुपये
गांव हंसावाला : 105.03 लाख रुपये
गांव इंदाछोई : 101.21 लाख रुपये
गांव भट्टू कलां : 100.86 लाख रुपये
गांव दमकौरा : 91.25 लाख रुपये
गांव धौलू : 88.76 लाख रुपये
गांव बनगांव : 86.98 लाख रुपये
गांव रत्तनगढ़ : 78.88 लाख रुपये
गांव सलेमपुरी : 75.19 लाख रुपये
गांव धांगड़ : 70.76 लाख रुपये
गांव अयाल्की : 70.68 लाख रुपये
गांव नागपुर : 68.65 लाख रुपये
गांव अयाल्की : 64.39 लाख रुपये
गांव सिधानी : 62.98 लाख रुपये
गांव खनौरा : 62.3 लाख रुपये
गांव जमालपुर शेखां : 59.02 लाख रुपये
गांव कमाना : 57.54 लाख रुपये
गांव जल्लोपुर : 55.69 लाख रुपये
गांव अमानी : 55.24 लाख रुपये
गांव बादलगढ़ : 54.14 लाख रुपये
गांव म्योंद बेगमवाली : 53.94 लाख रुपये
गांव लालुवाल : 50.72 लाख रुपये
गांव कुकड़ावाली : 47.41 लाख रुपये
गांव गुरुसर : 40.58 लाख रुपये
गांव हैदरवाला : 40.35 लाख रुपये
गांव चेलेवाला : 35.77 लाख रुपये
गांव जमालपुर शेखां : 35.51 लाख रुपये
गांव नंगला : 33.56 लाख रुपये
गांव दिगोह : 51.45 लाख रुपये
गांव दमकौरा में 33 केवी सब स्टेशन : 525.45 लाख रुपये
गांव रत्ताखेड़ा में 33 केवी सब स्टेशन : 510.35 लाख रुपये
इन तीन विकास परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
नई जिला जेल : 99 करोड़ 97 लाख रुपये
टोहाना में नए पंचायत भवन : 27 करोड़ 63 लाख रुपये
गांव सिंथला में साझी डेयरी में एनिमल शेड : 60 लाख रुपये