फतेहाबाद/भूना। गांव सनियाना में सीआईए टोहाना की टीम ने दबिश देकर एक घर से 598 अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। घर के आंगन में ही अफीम की खेती की गई थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने पौधों को कब्जे में लेकर आरोपी गांव सनियाना निवासी सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बा के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले के मुताबिक सीआईए टोहाना को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सनियाना निवासी सर्वजीत सिंह ने अपने घर के प्रागंण में अफीम की खेती अवैध रूप से कर रखी है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सर्वजीत सिंह के घर पर दबिश दी। मौके पर टीम को सर्वजीत सिंह मौजूद मिला। टीम ने नियम अनुसार जब जांच की तो आंगन में से 598 अफीम पोस्त के हरे पौधे बरामद हुए। टीम ने पौधों को कब्जे में ले लिया और इनका वजन 43 किलो 700 ग्राम हुआ। फिलहाल भूना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।