फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोडा फैक्टरी पर छापा, आठ पेय पदार्थों के लिए सैंपल

विज्ञापन
टोहाना में सोडा फैक्टरी पर कार्रवाई के दौरान उपस्थित एफएसओ व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित शिवा सोडा फैक्टरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, खाद्य सुरक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई की। इस दौरान आठ पेय पदार्थों के सैंपल लिए गए। अधिकारियों के अनुसार सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा तथा रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सोडा बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले पानी की भी जांच की गई, जो जांच में सही पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर इंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर के रतिया रोड स्थित शिवा सोडा फैक्टरी में छापे मारे। इसके बाद खाद्य सुरक्षा निरीक्षक सुरेंद्र पूनिया ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर पेय पदार्थों के सैंपल लिए। किसी भी विरोध से निपटने के लिए शहर पुलिस की टीम भी मौजूद रही। टीम द्वारा फैक्टरी में सोडा तैयार करने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली सैक्रीन, लिक्विड के साथ फर्म के लाइसेंस की जांच की गई। जांच के दौरान बोतलों पर पेय पदार्थों बनाने व एक्सपायर होने की डेट नहीं मिली। इसको लेकर अधिकारी ने कड़े निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम से एसएमओ डॉ. हिमेश बसंल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता विकास कुमार, दीपक कुमार के नेतृत्व में पानी का सैंपल लेकर जांच की गई। जांच में पानी की क्वालिटी सही पाई गई। इस दौरान उप निरीक्षक चंद्रभान, एएसआई बजरंग, एएसआई जयवीर सहित टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।
फर्म के पास लाइसेंस है लेकिन प्रशिक्षण नहीं
खाद्य सुरक्षा निरीक्षक सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि उक्त फर्म के पास प्रदेश स्तरीय कार्य करने का लाइसेंस है, लेकिन इस कार्य के लिए तकनीकी प्रशिक्षक नहीं है। पानी के सैंपल की जांच की, जो सही पाई गई। फर्म द्वारा नियमित तरीके से काम नहीं किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ कार्रवाई की गई है। फैक्टरी में फिट एंड प्लान मार्का की सैक्रीन, तूफानी जीरा, लाइन, आरेंज, लेमन सहित 8 तरह के पेय पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं, इन सैंपल की जांच के बाद रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें