फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलालवास में मिला नवजात का शव, अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव अलालवास में नहरी खाल में वीरवार को नवजात का शव मिला है। गांव अलालवास निवासी किसान अनिल कुमार ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को की। सूचना मिलने पर एएसआई प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्ट मार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने किसान अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ नवजात का शव फेंकने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। किसान अनिल ने बताया कि वह वीरवार सुबह खेत में गया तो एक नवजात का शव नहरी खाल के मोगे में फंसा हुआ था। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई प्रगट सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें