फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड पाइपलाइन से तेल चोरी के मामले में छठा आरोपी यूपी से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की अंडरग्राउंड पाइपलाइन से तेल चोरी करने के मामले में सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने छठे आरोपी उत्तर प्रदेश के हिम्मतपुरा क्षेत्र के गांव नंगला चंद निवासी आलोक उर्फ गणेश को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। उसके पास से चार हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में गिरफ्तार 10 हजार के इनामी पांचवें आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव मथूरिया निवासी रमेश चंद से भी पुलिस रिमांड के दौरान 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को पुलिस रविवार को अदालत में पेश करेगी। इससे पहले पुलिस चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गांव अहरवां के पास वाल्व खोलकर चुराया था 8 हजार लीटर तेल
फतेहाबाद सीआईए प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस बारे में सदर फतेहाबाद पुलिस ने 29 अक्तूबर को हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड में कार्यरत सुपरवाइजर पंजाब के करंडी निवासी राममूर्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि कुछ लोगों ने पंजाब के रामा मंडी से बहादुरगढ़ जानेवाली अंडरग्राउंड पाइपलाइन में जिले के गांव अहरवां के समीप वाल्व लगाकर तेल चोरी किया है। आरोपियों द्वारा यहां से करीब आठ हजार लीटर तेल चोरी किया गया था। इस मामले में फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले तीन युवकों कृष्ण निवासी कुंडल भिवानी, रणजीत निवासी मैनिया जिला मैनपुरी (यूपी) तथा फिराद अली निवासी मुरादाबाद हाल बुध बाजारा, नांगलोई, दिल्ली को नवंबर में गिरफ्तार किया। इसके बाद चौथे आरोपी जितेंद्र उर्फ राजीव निवासी मैनपुरी (यूपी) को 12 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा से तथा पांचवें आरोपी रमेश चंद को गुजरात से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें