फतेहाबाद में कोरोना टीकाकरण को लेकर डोर टू डोर सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 50 से भी कम हो गई है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित सात नए मरीज मिले हैं और 11 स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 47 हो गई है। इसमें दो संक्रमित अस्पताल में दाखिल हैं। संक्रमण दर बुधवार को 2.18 फीसदी रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद और जाखल क्षेत्र में कोरोना का एक-एक नया केस मिला है। इसके अलावा रतिया क्षेत्र में पांच संक्रमित मिले हैं। बुधवार को जिले में कोरोना के 321 सैंपल लिए गए हैं। लैब से अभी 214 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में करीब 10 फीसदी लोगों ने अभी पहली डोज भी नहीं लगवाई है। इसके अलावा 2 लाख 15 हजार लोग ऐसे हैं जिन्हें अभी दूसरी डोज लगनी है। जिले में दूसरे टीकाकरण को लेकर रफ्तार कम है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो जिले में करीब 1 लाख 10 हजार लोगों की दूसरी डोज ड्यू हो चुकी है। 68 फीसदी किशोरों ने ही अभी दूसरी डोज लगवाई है।
जिले में अभी तक ये हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4790 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2024
60 साल से ऊपर 84104 63836
45 से 59 साल 143829 118233
18 से 44 साल 401585 262279
15 से 17 साल 37440 7987