फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार होने के बावजूद भी हस्तांतरित नहीं हो पाया ओपीडी ब्लॉक

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बना ओपीडी ब्लॉक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में करीब 30 लाख रुपये की लागत से नया ओपीडी ब्लॉक तैयार हो चुका है लेकिन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है। वजह ये है कि ओपीडी ब्लॉक में जो लोहे की ग्रिल लगनी थी उसकी जगह स्टील ग्रिल की डिमांड की गई है। ये ग्रिल सीढ़ियों पर लगनी है। हालांकि इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने फैसला लेना है। सिर्फ इसी वजह से करीब डेढ़ माह पहले तैयार हो चुका ब्लॉक में ओपीडी शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में जगह की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग को ओपीडी ब्लॉक के लिए प्रस्ताव दिया था। लोक निर्माण विभाग ने कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद निर्माण शुरू कर दिया था। अब करीब डेढ़ माह पहले ब्लॉक तैयार हो चुका है, सिर्फ साइडों में ग्रिल लगनी है। नए ओपीडी ब्लॉक में शिशु रोग विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हो सकती है। अधिकारियों की माने यहां पर दोनों विभाग शुरू होंगे। अस्पताल में दोनों की ओपीडी करीब 200 से 225 तक रहती है। दोनों ओपीडी यहां शुरू होने से मरीज आराम से अपनी बारी का इंतजार कर पाएंगे।
अस्पताल में जल्द शुरू हो सकती है लिफ्ट
नागरिक अस्पताल में आईसीयू तैयार की गई है। मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट भी लगाई गई है। लोक निर्माण विभाग ही लिफ्ट लगा रहा है। बताया जा रहा है कि तीन से चार दिनों में लिफ्ट शुरू हो सकती है। दिल्ली से आए इंजीनियर इसे चालू करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

कोट
ओपीडी ब्लॉक तैयार हो चुका है लेकिन यहां पर लोहे की जगह स्टील की ग्रिल लगाने के लिए लिखा गया था। स्टील ग्रिल से ओपीडी ब्लॉक ज्यादा सुंदर लगेगा। हालांकि अभी तक लोक निर्माण विभाग ने कोई जवाब नहीं दिया है। इसको लेकर दोबारा पत्राचार किया जाएगा।
डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
कोट
स्टील की ग्रिल लगवाने की नहीं मिली है अनुमति : जेई
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टील की ग्रिल लगवाने का प्रस्ताव आया था, उसे उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया था। लेकिन उच्च अधिकारियों ने मना कर दिया है। ओपीडी ब्लॉक में लोहे की ग्रिल ही लगेगी।
विज्ञापन

-जसवंत सिंह, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें