कैंप में वैक्सीन लगवाते हुए युवक।
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। हर तीसरे दिन एक या दो नए संक्रमित मिल रहे हैं, वहीं काफी लोग ठीक भी हो रहे हैं। फिलहाल जिले में सात कोरोना संक्रमित सक्रिय हैं। जिले में शनिवार को एक व्यक्ति स्वस्थ होकर लौटा है, जबकि कोरोना संक्रमण का कोई केस दर्ज नहीं किया गया। जिले का रिकवरी रेट 97.25 प्रतिशत हो चुका है।
इस समय जिला में सात एक्टिव केस हैं, जिनमें से सभी सात मरीज होम आइसोलेशन में रहकर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपना इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जिला में 739 नागरिकों के कोरोना सैंपल लिए गए, जिसमें आरटी पीसीआर के 540 व एंटीजन के 199 सैंपल शामिल हैं। जिले में अब तक 2 लाख 73 हजार 190 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1 लाख 7819 नागरिक कोविड पॉजिटिव मिले हैं। उनमें से 17 हजार 329 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं जिले में वैक्सीनेशन अभियान भी जारी है। अब तक पचास फीसदी लोगों को पहली डोज लग चुकी है। यह आंकड़ा 3 लाख 87 हजार से ज्यादा है।