फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की साइड लगने से स्कूटी सवार युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया के फतेहाबाद रोड पर मंगलवार दोपहर को एक ट्रैक्टर चालक द्वारा साइड मारने से स्कूटी पर सवार एक युवती घायल हो गई, जिसे आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद रोड से एक युवती स्कूटी पर सवार होकर रतिया शहर की तरफ आ रही थी, बताया गया है कि इसी दौरान पीछे से तेज स्पीड पर आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी सवार युवती को साइड से टक्कर मार दी। जिससे युवती सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत युवती को उठाया और एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें