फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए ने चार स्कूल बसों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्कूल बसों की दुर्घटनाएं बढ़ने और सर्दियों में कोहरे की शुरुआत को देखते हुए शुक्रवार को परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने सुबह लालबत्ती चौक पर स्कूल बसों की जांच की और चालान काटे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर मंदीप सिंह ने बताया कि सर्दियों में फोग का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है। इसको लेकर स्कूल बसों की चेकिंग की जा रही है। करीब 10 से 12 बसों की जांच की गई। दस्तावेज पूरे न मिलने पर चार स्कूल बसों के चालान किए गए हैं और आने वाले समय में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सुबह 9 बजे तक और दोपहर 2 बजे के बाद यह अभियान चलाया जाएगा।
सीटों से ज्यादा छात्र मिले तो होगा चालान
आरटीए अधिकारियों ने कहा कि स्कूल बसों में सिर्फ उतने ही विद्यार्थियों को बिठा सकते है जितनी सीटें है। अगर संख्या ज्यादा मिली तो कार्रवाई होगी। इसके अलावा बोनट पर भी अगर विद्यार्थी बैठे मिले तो चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें