फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से निकाले 1.30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हेड ऑफिस का खुद को अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को फोन किया और खाता नंबर पूछकर 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पीड़ित सेवानिवृत्त कर्मचारी सुंदर नगर निवासी पवन कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में सुंदर नगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह बिजली निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसके मोबाइल पर 5 जनवरी को दिन के समय फोन आया और उसने कहा कि वह एसबीआई बैंक के हेड ऑफिस से बोल रहे है, खाता नंबर बताएं, उसमें बकाया राशि डालनी है। जब उसने खाता नंबर बताया तो इसके बाद खाते से 1 लाख 5 हजार चुरा लिए, इसके अलावा 25 हजार रुपये किसी पूनम नाम से किसी खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें