फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2464 किशोरों समेत 6 हजार लोगों ने करवाया टीकाकरण

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना टीकाकरण शनिवार को 6 हजार पात्रों ने करवाया है। इसमें 2464 छात्र शामिल हैं। जिले में कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 6.43 लाख तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले में 1030 पात्रों ने कोविशील्ड की पहली और 2097 ने दूसरी डोज लगवाई है। 2803 पात्रों ने कोवाक्सिन की पहली और 161 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में 7 लाख 83 हजार पात्रों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगनी है। अभी तक 6.43 लाख ने पहली डोज लगवाई है। इसके अलावा 4.13 लाख दोनों डोज लगवा चुके हैं। करीब 50 हजार बुजुर्ग ऐसे है जिन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 230
45 से 59 साल 570
18 से 44 साल 2827
15 से 17 साल 2464
कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है, जगह-जगह शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह जल्द से जल्द दोनों डोज लगवा लें।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें