फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद से भूना और राजस्थान से पंजाब सीमा तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क

विज्ञापन
फतेहाबाद से भूना मार्ग जिसे चौड़ा किया जाना है। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए लोक निर्माण निर्माण विभाग सड़कों को चौड़ा करने जा रहा है। फतेहाबाद से चंडीगढ़ मार्ग पर भूना तक सड़क अब 10 मीटर चौड़ी होने जा रही है। फिलहाल सड़क सात मीटर चौड़ी है। गांव बरसीन तक फतेहाबाद से भूना मार्ग को फोरलेन भी किया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मार्ग को चौड़ा करने पर करीब 85 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

फतेहाबाद से भूना मार्ग को चौड़ा करने में कितने पेड़ कटेंगे, इसको लेकर वन विभाग की रिपोर्ट आनी है। करीब 28 किलोमीटर मार्ग 7 से बढ़कर 10 मीटर चौड़ा होगा। हिसार-सिरसा के बाद इस मार्ग पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहता है। भट्टू क्षेत्र राजस्थान सीमा के साथ जुड़ा हुआ है और इधर रतिया का ब्राह्मणवाला गांव पंजाब सीमा के साथ लगता है। इस मार्ग को भी चौड़ा किया जा रहा है। राजस्थान से पंजाब सीमा तक मार्ग को 7 मीटर से 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इसको लेकर अभी फिलहाल लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से एनओसी मांगी है। इस मार्ग पर करीब 185 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अहम बात यह है कि भट्टू रोड और रतिया रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक होता है। रोड चौड़ा होने से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा कम रहेगा। संवाद
वन विभाग ने दी एनओसी, अब पेड़ गिनने में जुटे कर्मचारी
फतेहाबाद से भूना मार्ग को चौड़ा करने के लिए वन विभाग एनओसी दे चुका है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर कितने पेड़ चौड़ा करने के दौरान काटे जाएंगे इसको लेकर गिनती की जा रही है। इसके अलावा अभी राजस्थान से पंजाब सीमा तक रोड को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग से एनओसी मांगी है जो कि अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

कोट
फतेहाबाद से भूना मार्ग को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर की लगाने की प्रक्रिया एक माह में पूरी कर ली जाएगी। राजस्थान सीमा से पंजाब सीमा तक मार्ग को भी चौड़ा किया जाना है।
विज्ञापन

- जसवंत सिंह, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें