फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रजिंश के चलते झगड़ा, गोली लगने से युवक घायल, तीन के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
कार का टूटा शीशा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। गांव लाली में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने कार सवार युवक को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से कार सवार लाली निवासी जीनू उर्फ रविंद्र घायल हो गया, जबकि उसके साथ बैठे मोनू, मन्नु, जसपाल और एक अन्य युवक बाल बाल बच गए। घटना के बाद बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल के बयान पर बाइक सवार शेखुपुर निवासी सोनू, रतिया निवासी जगजीत सिंह व चिम्मो निवासी सुच्चा सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

15 दिन पहले हुई थी कहासुनी
शिकायत में जीनू उर्फ रविंद्र ने बताया कि करीब 15 दिन पहले रतिया में आयोजित समारोह में उसके व सोनू के बीच कहासुनी हो गई थी, लेकिन मामला निपट गया था। शनिवार रात वह कार में सवार होकर अपने दोस्त मोनू, मन्नु व दो अन्य केे साथ जा रहा था। इसी दौरान उक्त तीनों आरोपियों ने गोली चला दी, जो उसके कंधे में लगी। उसके साथी उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे फतेहाबाद रेफर कर दिया।
रविंद्र के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा गोली चलाने वाले युवकों की धरपकड़ के लिए लोकेशन के आधार पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रमेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें