फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोरी के जेवरों के साथ पंजाब निवासी दंपती पकड़े, राजस्थान में की थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड बाईपास पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब निवासी दंपती को चोरी के जेवरों के साथ पकड़ा है। दोनों राजस्थान के रावतसर में ज्वेलर्स की कई दुकानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी मुक्तसर के भगवानपुरा हाल आदमपुर हिसार निवासी राकेश कुमार और उसकी पत्नी आकूरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि पंजाब नंबर के एक मोटरसाइकिल पर एक महिला और पुरुष आ रहे हैं और उनके पास चोरी के जेवर हैं, जो कि रतिया की तरफ जाएंगे। टीम ने रतिया रोड बाईपास पर नाकेबंदी करके जांच शुरू की। इस दौरान रतिया चुंगी की तरफ से पंजाब नंबर का मोटरसाइकिल आ रहा था। जो कि टीम को देखकर मुड़ने लगे। टीम ने पीछा करके दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम मुक्तसर के भगवानपुरा हाल आदमपुर हिसार निवासी राकेश कुमार और महिला ने आकूरानी बताया। उनके साथ करीब ढाई साल की लड़की भी मिली। महिला के पास पर्स में 80 तीली सोना जो कि टूटी हुई थी, चांदी की चेन, तीली तांबा बरामद हुआ। आरोपी कोई भी बिल पेश नहीं कर पाए। टीम को चांदी का वजन 57 ग्राम, तीली सोना का वजन 20 ग्राम और तिली तांबा का वजन 19 ग्राम हुआ। टीम ने सामान को कब्जे में ले लिया।

राजस्थान में कर चुके हैं वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजस्थान के रावतसर में ज्वेर्ल्स की कई दुकानों पर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। यहां दुकानों पर सोने के जेवर खरीदने के लिए जाते हैं और इस दौरान धोखे से सोने के जेवर उठाकर तांबा का सामान रख देते थे।
विज्ञापन

कोट
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए जेवर बरामद हुए हैं। ये जेवर राजस्थान में चुराए गए थे, फिलहाल पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

- रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें