फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कनाडा भेजने के नाम पर 36.50 लाख रुपये ठगे, 10 आरोपियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। वार्ड नंबर-10 निवासी चंचल कुमार ने 10 लोगें पर कनाडा में वर्क वीजा के नाम पर 36 लाख रुपये ऐंठने के आरोप लगाया है शहर पुलिस ने शिकायत पर रतिया निवासी कुलविंदर कौर, मोहाली निवासी श्वेता, दिल्ली निवासी निखिल, फतेहगढ़ साहिब निवासी बिट्टू शाही व चंडीगढ़ निवासी दीपक, हरी शंकर, चिराग, राजबीर शर्मा, कुलबीर सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चंचल कुमार ने बताया कि उसकी कुलविंद्र कौर के साथ जान पहचान थी, जिसको मैंने बताया कि वह वर्क वीजा लगवा कर कनाडा जाना चाहता है तो उसने बताया कि उनके मोहल्ले वाले घर में एक किरायेदार श्वेता वीजा लगवाने का काम करती है, जिस पर में कुलविंदर कौर के साथ अपने पिता और ताया के साथ श्वेता से मिला और कनाडा में वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये मांगे और 6 महीने का समय मांगा। जिसमें श्वेता ने 5 लाख रुपये एडवांस के तौर पर मांगे, जो रुपये उसके खाते में डाल दिए गए। इसके बाद हमने अपने रिश्तेदार भारत निवासी पातड़ा तथा रतिया निवासी मनविंद्र के कनाडा का टूरिस्ट वीजा के बारे में श्वेता से बात की, जिस पर श्वेता ने उन्हें दिल्ली निवासी निखिल व अन्य लोगों से मिलवाया तथा उन तीनों को कनाडा भेजने के नाम पर कई बार अपने अलग-अलग अपने परिचतों के बैंक खाते सहित नगद पैसे लेते हुए 36 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। चंचल कुमार ने बताया कि आरोपियों उन तीनों को कनाडा के नाम के वीजा भेज दिए, लेकिन हमने उसकी जांच करवाई तो वह फर्जी निकले जिस पर उन्होंने वहां जाकर उनसे बात की तो उन्हें कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया बल्कि उसके बाद उनका फोन भी मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन

कोट


चंचल कुमार की शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-जय सिंह, शहर थानाध्यक्ष, रतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें