फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ आइडिया थॉन-2021 में पूजा को देशभर में मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करती छात्रा पूजा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू रोड स्थित सेंट जोंस स्कूल की छात्रा एवं भूमि मित्रा की सीईओ पूजा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यूथ आइडिया थॉन-2021 में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल प्रबंधन कमेटी व स्टाफ सदस्यों ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है। यूथ आइडियाथॉन-2021 में देशभर से 65 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पूजा ने भूमि मित्रा नाम से प्रोजेक्ट तैयार किया। स्कूल मुख्याध्यापक ड्यूक जोयल ने बताया कि स्कूल की ड्रीम्स फैक्टरी की छात्रा पूजा ने यूथ आइडिया थॉन में टॉप 50 में जगह बनाई और अंत में 10 फाइनलिस्ट में पूजा का चयन हुआ। आईआईटी दिल्ली के डोगरा हाल में ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें जूरी में कई कंपनियों के संस्थापक और कोफाउंडर शामिल रहे। ग्रैंड फिनाले में पूजा के प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए निर्णायक मंडल ने इसे तृतीय विजेता घोषित किया। आईआईटी दिल्ली के निदेशक डॉ. वलिपे रामगोपाल राव और थिंक स्टार्टअप के सीईओ ने पूजा को ट्रॉफी और 40 हजार रुपये का चेक भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा उनके गुरु, ड्रीम्स फैक्टरी के प्रमुख और सेंट जॉन्स इंटरेशनल स्कूल के इनोवशन प्रमुख लियो आकाशराज को भी एमईपीएससी के सीईओ कर्नल अनिल पोखरियाल ने उनका मार्गदर्शन करने के लिए शिक्षक नवाचार पुरस्कार से सम्मानित किया। पूजा को अब एक साल के लिए आईआईटी रुड़की से इनक्यूबेटर सपोर्ट और शीर्ष महिला उद्यमियों से मेंटरशिप सपोर्ट मिलेगा।
11वीं की छात्रा है पूजा
पूजा अभी 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह उद्यमिता के माध्यम से ग्रामीण भारत की महिला सशक्तिकरण के लिए एक प्रचारक बनना चाहती है। उसका मानना है कि अगर वह ऐसा कर सकती हैं तो पूरे भारत में हर लड़की और महिलाएं इसे कर सकती हैं और अपनी पूरी क्षमता से जी सकती हैं। सेंट जोंस इंटरनेशनल स्कूल फतेहाबाद के संस्थापक ब्रेंडन पार्नेल और प्रिंसिपल ड्यूक जोएल रैगलैंड ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें