फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 फीसदी लोगों ने ही लगवाई पहली डोज, दूसरी लगवाने में पात्र पीछे

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
74 फीसदी लोगों ने ही लगवाई पहली डोज, दूसरी लगवाने में पात्र पीछे
विज्ञापन

डेंगू में उलझे में स्वास्थ्यकर्मी, कम हो रहा टीकाकरण, 60 फीसदी बुजुर्गों ने अभी नहीं लगवाई पहली डोज
फोटो नंबर 30
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। पहली डोज का आंकड़ा जिले में 74.75 फीसदी तक पहुंच चुका है। लेकिन दूसरी डोज लगवाने में जिले के पात्र अभी पीछे है। पहली डोज के कुल आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 34.63 फीसदी पात्रों ने ही दोनों डोज ली है।
ये ही नहीं जिले में अभी तक 60 फीसदी बुजुर्गों ने ही पहली डोज लगवाई है। दूसरी डोज लगवाने का आंकड़ा भी 50 फीसदी है। 18 से 44 आयु वर्ग के 24 फीसदी लोगों ने ही दोनों डोज लगवाई है। पिछले 10 दिन से जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा कम हो रहा है। जिले में पहले रोजाना पांच हजार से ज्यादा पात्रों का टीकाकरण हो रहा था लेकिन ये अब कम हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पहले जिले में रोजाना पांच हजार से ज्यादा पात्रों को टीके लग रहे थे। लेकिन पिछले 10 दिन से टीकाकरण कम हो रहा है। कारण ये ही है कि स्वास्थ्य कर्मी डेंगू का लारवा ढूंढने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक ये हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4787 4723
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2409 2002
60 साल से ऊपर 77184 38907
45 से 59 साल 127692 61463
18 से 44 साल 339376 83922
कुल टीकाकरण 551448 191017
146 गांवों में 90 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के 146 गांवों में 90 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक 16 ऐसे गांव हैं जहां पर 100 फीसदी या इससे ज्यादा टीकाकरण हो चुका है। गांव मुस्सेअहली में 107 फीसदी, गांव सूलीखेड़ा और ढाणी शेखां में 102 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। यहां पर 100 फीसदी लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान में विभाग जुटा हुआ है। दूसरी डोज लगवाने को लेकर टीमें पात्रों से फोन पर भी संपर्क कर रही है। पात्रों से अपील है कि वह टीकाकरण जरूर करवाएं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें