फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना में हिसार-डांगरा रोड पर शुक्रवार देर शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली का डाला खुलकर बाइक सवारों से टकरा गया। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक की हालत नाजुक है। गंभीर रूप से घायल युवक को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक टोहाना के गीता कॉलोनी निवासी ध्रुव और विकास गुगामेड़ी से अपने घर की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब हिसार डांगरा रोड पर पहुंचे तो पास से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक तरफ का डाला खुल गया और मोटसाइकिल सवारों से टकरा गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार ध्रुव और विकास नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ध्रुव और विकास को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया गया और विकास को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें