फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब एक्स-रे के लिए नहीं होना पड़ेगा रेफर, जिले को मिले 6 स्थायी रेडियोग्राफर

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एक्स-रे के लिए अब मरीजों को रेफर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही 60 किलोमीटर तक जाना होगा। जिले को पहली बार एक साथ छह स्थायी रेडियोग्राफर मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले को छह रेडियोग्राफर अलॉट किए हैं, इसमें तीन रेडियोग्राफर जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल को मिले हैं। इसके अलावा टोहाना, जाखल और भूना के अस्पताल को एक-एक रेडियोग्राफर मिला है। जिले को अलॉट हुए रेडियोग्राफर सतपाल कंबोज, राजेश कुमार, कौशल कुमार, संदीप कंबोज, रोशन और शिवम ज्वाइनिंग लेने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचे। इससे पहले जिले में पहले एक भी स्थायी रेडियोग्राफर नहीं था और 12 पद खाली पड़े थे। संवाद
विज्ञापन

-
जिला मुख्यालय में ही है एक्स-रे की सुविधा
फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में ही एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है। रतिया, टोहाना, भूना, भट्टू, जाखल अस्पताल से मरीजों को एक्स-रे के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल या फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा था। जिला नागरिक अस्पताल में भी अनुबंध पर रेडियोग्राफर नियुक्त था। अनुबंध खत्म होने पर यहां भी एक्स-रे सुविधा बंद कर दी जाती थी। पिछले दिनों करीब 9 माह तक अनुबंध नहीं मिलने से एक्स-रे सुविधा बंद रही थी।
-
वर्ष 2019 में हुई थी भर्ती, अब चढ़ी सिरे
रेडियोग्राफर सतपाल का कहना है कि इस पद को लेकर वर्ष 2019 में भर्ती हुई थी। मगर किन्हीं कारणों से भर्ती की आगे की प्रक्रिया रुक गई। अब इसको लेकर प्रक्रिया पूरी की गई है और चयनित रेडियोग्राफरों को अस्पताल अलॉट कर दिए गए हैं। इसी के साथ रेडियोग्राफरों को स्थायी रोजगार मिल गया है और मरीजों को सुविधा।
विज्ञापन

-
घायलों को होगा फायदा
टोहाना, जाखल, भूना में भी एक्स-रे की सुविधा अब शुरू हो जाएगी। यहां पर मशीनें तो हैं लेकिन रेडियोग्राफर न होने के कारण लड़ाई या झगड़े के केस में या फिर दुर्घटना में घायलों को रेफर किया जा रहा था। मगर अब सीएचसी स्तर पर ही यह सुविधा घायलों को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले को छह रेडियोग्राफर मिल गए हैं। मरीजों को अब एक्स-रे के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल्द ही ये रेडियोग्राफर ज्वाइनिंग भी कर लेंगे।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें