फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का नया केस नहीं मिला, 2474 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर शनिवार को राहत है। कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला है, फिलहाल दो ही एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिले में कोरोना के 277 सैंपल लिए हैं। अभी लैब से फिलहाल 296 सैंपलों की रिपोर्ट आनी हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले में शनिवार को 2474 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 आयु वर्ग के 1712 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में अब तक 5 लाख 62 हजार 361 लोग पहली डोज लगवा चुके है। जबकि जिले में 7.25 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 2.26 लाख लोगों ने दोनों डोज लगवाई है।
शनिवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 228
45 से 59 साल 534
18 से 44 साल 1712
कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर टीमें डोर टू डोर जा रही है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं। पिछले करीब 10 दिनों में कोरोना के तीन केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें