फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर को मनदीप तो शाम को अमरजीत कौर बनी आप की उम्मीदवार

विज्ञापन
अमरजीत कौर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। रतिया में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक पारी शुरू भी नहीं हुई कि पार्टी में विवाद शुरू हो गया। दोपहर को जहां आम आदमी पार्टी ने मनदीप कौर को रतिया नगरपालिका चेयरपर्सन पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया, वहीं शाम को मनदीप कौर की टिकट काटकर अमरजीत कौर को प्रत्याशी बना दिया। दरअसल, मनदीप कौर को टिकट देने पर शहरी इकाई के विरोधी स्वरों को देखते हुए शाम को पार्टी हाईकमान को टिकट बदलनी पड़ी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि शुक्रवार दोपहर को आम आदमी पार्टी के पश्चिमी जोन प्रभारी लक्ष्य गर्ग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में रतिया नगरपालिका से मनदीप कौर को प्रत्याशी घोषित किया गया। जैसे ही मनदीप कौर की घोषणा की गई तो रतिया इकाई में हलचल बढ़ हो गई। सूत्रों के अनुसार यह भी जानकारी मिली है कि मनदीप कौर की घोषणा के साथ ही पार्टी की शहरी इकाई द्वारा इस्तीफा दिए जाने की बात कही जाने लगी। पार्टी प्रभारी सुशील गुप्ता के पास जब यह बात पहुंची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला संगठन से बात की और मनदीप कौर की घोषणा को होल्ड पर रखने की बात कही। शाम को सुशील गुप्ता ने ट्विटर हैंडल पर रतिया से अमरजीत कौर को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।
शहरी अध्यक्ष की पत्नी हैं अमरजीत कौर
शाम को बनी उम्मीदवार अमरजीत कौर पार्टी के शहरी अध्यक्ष हरविंदर औजला की पत्नी हैं। पार्टी के इशारे पर उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही चुनावी अभियान भी शुरू कर दिया था। आखिरकार पांच घंटे बाद पार्टी को टिकट बदलनी पड़ी।
विज्ञापन

कोट
दोपहर को कुछ गलतफहमी के चलते मनदीप कौर की घोषणा हुई थी, लेकिन शाम को पार्टी प्रभारी ने अमरजीत कौर की घोषणा की है। अमरजीत कौर ही रतिया नगरपाल िका चेयरपर्सन का चुनाव लडे़ंगी।
विज्ञापन

लक्ष्य गर्ग, पश्चिम जोन प्रभारी, आप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें