फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर परिषद फतेहाबाद में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों की लाइन लग गई। उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को नगर परिषद फतेहाबाद में 55 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए और तीन नए चेयरमैन पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। फतेहाबाद में अब तक 73 उम्मीदवार पार्षद पद और चार उम्मीदवारों ने चेयरमैन पद के लिए अब तक नामांकन पत्र भरा है।
शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की शुक्रवार से भी ज्यादा भीड़ लग सकती है। वार्ड नंबर 10 से अभी तक कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है और वार्ड नंबर तीन से भी एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। शनिवार को आखिरी दिन होने के चलते उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा रह सकती है। वर्ष 2016 में नगर परिषद चुनाव के लिए 98 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था।
फतेहाबाद में पार्षद पद के लिए इन्होंने भरा नामांकन
वार्ड नंबर नामांकन भरा
1 गोपाल कृष्ण, राजकुमार, विनोद कुमार, गौरव रत्ति
2 नेहा, गुंजन, पिंकी रानी
3 ------
4 रिया
5 सरोज, संतरो देवी,
6 रमेश कुमार, सुमित कुमार,
7 सुशीला, दर्शना देवी,
8 सोमनाथ
9 जगदीश, राजकुमार, अरुण कुमार, हवा सिंह, दीपक कुमार,
10 -----
11 मनोज कुमार, चंद्रकांता
12 मोहन लाल, सुभाष कुमार,
13 राधा सुधार, नीलम देवी, रीतूरानी
14 सुखदेव सिंह, सुरेंद्र कुमार,
15 जसविंद्र, नीलम, पूनम,
16 ज्ञान सिंह, सुरजीत कुमार, बसंत कुमार, विनोद कुमार
17 सुनील कुमार, सीता देवी, साहिल कुमार, निशा
18 अनीता रानी, सत्याबाला
19 निर्मल कुमार
20 दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार,
21 -----
22 सरोज रानी
23 सोनिया रानी, अमित कुमार
24 नवीन कुमार, शिवम,
25 राजेश कुमार
26 कुसुम रानी, सुरेंद्र कुमार,
27 बलजीत, गुरप्रीत सिंह
पार्टी उम्मीदवार आज करेंगे दाखिल
चेयरमैन पद के लिए शुक्रवार को तीन नामांकन आए है। अनूप कुमार, बलविंद्र और सुनील कुमार ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन भरा है। अब तक चार नामांकन पत्र दाखिल भरे जा चुके हैु। पार्टी उम्मीदवार आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
अब तक 27 महिलाएं चुनाव मैदान में
नगर परिषद फतेहाबाद में चुनाव को लेकर महिलाओं के लिए 9 वार्ड आरक्षित कर रखे हैं। चुनाव लड़ने के लिए 27 महिलाएं मैदान में उतर चुकी हैं। 73 नामांकन अब तक आए हैं इसमें 27 महिलाएं शामिल हैं। शनिवार को संख्या और बढ़ सकती है।
वार्ड नंबर 10 से अभी तक नामांकन नहीं आया
नगर निकाय चुनाव को लेकर फतेहाबाद के वार्ड नंबर 10 से एक भी नामांकन नहीं है। वार्ड नंबर 10 में हुडा सेक्टर तीन, अल्फा सिटी और सोमा सिटी का क्षेत्र शामिल है। ये वार्ड सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।
कोट
फतेहाबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को पार्षद पद के लिए 55 नामांकन आए हैं और चेयरमैन पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले जांच की जा रही और इसके बाद ही लिए जा रहे है।
-कुलभूषण बंसल, रिटर्निंग ऑफिसर फतेहाबाद।
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करते उम्मीदवार।- फोटो : Fatehabad