शहर के हिसार रोड स्थित एक होटल में बर्थ डे पार्टी के बाद कुछ दोस्त आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक युवक को चाकू भी लगा, जिसे गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
घायल युवक गांव मानावाली का बताया जा रहा है। मामले के मुताबिक शहर के हिसार रोड स्थित एक होटल में कुछ दोस्त बर्थडे पार्टी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी के बाद जैसे ही युवक होटल से बाहर निकले तो वे आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक युवक को चाकू मार दिया। सूचना मिलने पर नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
--------