फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दरबार में डीसी ने प्रॉपर्टी आईडी फाइलें ऑनलाइन करने में गड़बड़ी करने वाले दुकानदार की दुकान बंद करवाने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में सोमवार को बैठक हॉल में खुला दरबार लगाया गया। उपायुक्त प्रदीप कुमार सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे। यहां पर लगाए गए खुले दरबार में वार्ड नंबर 1 से 3 के लोगों की समस्याएं सुनी गई। खुले दरबार में अधिकतर समस्याएं जलभराव व पानी की उचित निकासी, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, हाउस टैक्स, सीवरेज व्यवस्था, बीपीएल व गुलाबी कार्ड, साफ-सफाई, रिहायशी क्षेत्र में टॉवर हटवाने आदि से संबंधित रही। उपायुक्त खुले दरबार में 1 घंटा 40 मिनट तक रुके। इसमें 19 शिकायतें आई। जिसमें नगर परिषद के हाउस टैक्स की तीन, तकनीकी ब्रांच की पांच, सफाई ब्रांच की तीन, जनस्वास्थ्य विभाग की पांच, फूड सप्लाई की दो और एसडीएम कार्यालय से संबंधित एक शिकायत आई।
विज्ञापन

खुले दरबार में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर ऑनलाइन फाइल के नाम पर गड़बड़ी करने वाले दुकानदार का मामला भी उठा। बैठक में उपायुक्त प्रदीप कुमार ने तुरंत प्रभाव से नप कार्यालय के नीचे संबंधित दुकान को बंद करवाने के आदेश दिए। नप अधिकारियों ने डीसी के आदेश के बाद दुकान को बंद करवा दिया। अमर उजाला के शनिवार के अंक में मामले को उजागर किया था। इसके बाद अधिकारियों इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।
75 साल की बुजुर्ग महिला बोली बेटे ने मकान पर कब्जा किया
शक्ति नगर निवासी सरबजीत कौर ने सबसे पहले उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए कहा कि घर में बहु, बेटे तथा पौते ने मेरे मकान पर कब्जा किया हुआ है और उन्हें परेशान करते रहते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे, बहू व पौते को बेदखल कर रखा है। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने एसडीएम फतेहाबाद व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमानुसार उचित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ नागरिक सरबजीत कौर की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

साहब गुलाबी कार्ड बनवाओ, डीसी पीपीपी से बनेगा, शिकायतकर्ता पहले कौन सा पीपीपी था :
फतेहाबाद के शक्ति नगर निवासी राजेश कुमार डीसी के पास शिकायत लेकर पहुंचा कि वह दिव्यांग है और उसका गुलाबी कार्ड बनाया जाए। डीसी ने कहा कि परिवार पहचान पत्र से गुलाबी कार्ड बनेगा। शिकायकर्ता ने कहा कि 2019 से शिकायतें कर रहा है पहले कौन से पीपीपी था। सिर्फ दिव्यांग पेंशन आ रही है, उससे गुजारा नहीं होता।
डेरेवाला मोहल्ला निवासी लोगों ने सिवरेज पानी निकासी मामला रखा
खुला दरबार में डेरेवाला मोहल्ला व रामदासिया मोहल्ला के विजय शर्मा और राजीव ने शिकायत देते हुए कहा कि यहां पर शौचालय का पानी और घरों का गंदा पानी खुले में जा रहा है। पांच साल से सिवरेज की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा है।
खुला दरबार में धर्मशाला रोड पानी निकासी का मामला उठा
शहर के धर्मशाला रोड, तुलसीदास चौक से बरसाती पानी निकासी का मामला खुला दरबार में उठा। इसके अलावा दो साल पहले बरसाती पानी के गड्डे में गिरने से हुई युवक की मौत मामले में अब तक मुआवजा न देने का मामला भी रखा गया। उपायुक्त ने कहा कि पानी निकासी को लेकर डिस्पोजल टैंक बन रहा है। मुआवजा के मामले पर भी जल्द कार्रवाई होगी।
81 वर्षीय बुजुर्ग नो ड्यूज सर्टिफिकेट न देने की शिकायत लेकर पहुंचा :
खुला दरबार में रतिया गेट निवासी 81 वर्षीय मनोहर लाल ने नप कार्यालय से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने बारे मांग की। मनोहर लाल ने कहा कि उसकी सिर्फ पांच बेटियां है। मकान लाल डोर में है, लेकिन फिर भी नप नो ड्यूज नहीं दे रहा है।
सफाई न होने और स्ट्रीट लाइट खराब का मामला उठा
बैठेक में सुरेंद्र डिंगवाल, सौरभ रति, गौरव रति आदि ने बीपीएल राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाने, ट्यूबवेल को चलाने, धर्मशाला रोड पर बरसाती पानी की निकासी, पार्षद प्रतिनिध प्रमोद डबली, निर्वतमान पार्षद राकेश गंभीर ने खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने, बरसाती पानी के उचित निकासी, प्रॉपर्टी आईडी, सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने आदि से संबंधित शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी। इस पर उपायुक्त प्रदीप कुमार ने एडीसी कम डीएमसी अजय चोपड़ा, नप ईओ ऋषिकेश चौधरी सहित संबंधित अधिकारियों को शहर वासियों की समस्याओं के उचित समाधान बारे निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अवैध कब्जा तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए। खुला दरबार में एडीसी अजय चोपड़ा, ईओ ऋषिकेश चौधरी, एमई सुमित कुमार सहित नप कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
खुला दरबार बैठक हॉल में लगा, पड़ा रह गया टैंट सामान :
नगर परिषद अधिकारियों ने खुला दरबार पहले खुले में लगाने का प्लान बनाया था। इसको लेकर टैंट का सामान भी मंगवाया गया। लेकिन बाद में फैसला बदल लिया गया। टैंट का सामान रखा ही रह गया। खुला दरबार बैठक हॉल में लगाया गया। यहां पर मात्र 19 ही शिकायतें पहुंची।
आज 4 से 6 वार्ड के लिए लगेगा खुला दरबार
नगर परिषद में खुला दरबार 7 अप्रैल तक चलेगा। रोजाना उपायुक्त तीन वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मंगलवार को वार्ड नंबर 4 से 6 के लोग उपायुक्त के सामने समस्याएं रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें