फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुलां में बंदरों ने दुकानदार की पीठ पर दांत मारकर किया घायल

विज्ञापन
कुलां में दुकान के बाहर बैठा बंदरों का झुंड
विज्ञापन
कुलां। कुलां में बंदरों का आतंक व्याप्त हैं। चौक के आसपास बंदरों का जमावड़ा लगा देखा जा सकता है। करीब 10 से 12 उत्पाती बंदर दिन भर गांव की गलियों, सड़कों, दुकानों व घर की छतों पर डेरा डाले रखते है। इससे दुकानदारों व अन्य लोगों में खौफ का माहौल है। बंदरों के झुंड ने दुकानदार पर हमला कर दिया। बंदर के काटने से दुकानदार को चोट आई हैं।
विज्ञापन

कुलां निवासी दुकानदार राज सिंगला ने बताया कि वह दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इतने में वहां बंदरों का झुंड आ पहुंचा। इस दौरान बंदरों ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टांगों से पकड़ लिया। इस पर उन्होंने व्यक्ति को बंदरों से छुड़वाने का प्रयास किया तो बंदरों ने उस व्यक्ति को तो छोड़ दिया, जबकि इसके बाद वो उनके ऊपर कूद पड़ा। जिससे बंदर ने उनकी पीठ पर दांत मारकर उन्हें घायल कर दिया। निजी चिकित्सक से इंजेक्शन लगवाया और दवाई ली। बता दें कि कुछ दिन पहले भी बंदरों ने घर के बाहर गली में खेल रहें एक बच्चे को काटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें