फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार बेटों पर 1400 बेटियां जन्मीं तो गांव पिरथला की आठ छात्राओं को मिला सम्मान

विज्ञापन
पिरथला में टॉपर छात्रा को सम्मानित करते उपायुक्त प्रदीप कुमार - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
समैन। गांव पिरथला का लिंगानुपात शानदार होने पर सोमवार को उपायुक्त प्रदीप कुमार ने गांव की 8 टॉपर छात्राओं को नकद राशि देकर उनको सम्मानित किया। इस गांव का एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 का लिंगानुपात काफी शानदार था। इस अवधि में इस गांव में एक हजार लड़कों पर 1400 लड़कियां थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर साल लिंगानुपात में अव्वल रहे गांव की दसवीं कक्षा की 3 टॉपर छात्राओं को इनाम दिया जाता है। इनमें प्रथम छात्रा को 75 हजार, द्वितीय को 50 हजार व तृतीय को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाता है।
8 छात्राएं रही टॉपर तो बंटा इनाम
चूंकि इस गांव से पिछले सत्र में कक्षा दसवीं की 8 छात्राओं ने टॉप किया था तो इनमें यह इनाम बांटकर दिया गया है और इन छात्राओं को 18750-18750 रुपये दिए गए। सोमवार को फतेहाबाद के उपायुक्त प्रदीप कुमार ने गांव के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में गांव की 8 होनहार छात्राओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

लिंगानुपात सुधारने में गांव का बड़ा योगदान : उपायुक्त
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि लड़कियों के लिंगानुपात को सुधारने में पिरथला की ग्राम पंचायत व स्वास्थ्य विभाग का बड़ा योगदान है। कार्यक्रम में टोहाना के एसडीएम अनिल कुमार दून, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनीता सोखी, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, खंड शिक्षा अधिकारी रघुबीर नैन, स्कूल के प्रिंसिपल राकेश मित्तल सहित पिरथला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
सरपंच प्रतिनिधि ने कहा इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व
गांव पिरथला के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि डॉ. दलबीर सिंह ने कहा कि उन्हें गांव की इस विशेष उपलब्धि पर बड़ा गर्व है। प्रदेश में लड़कियों की संख्या बढ़े इसके लिए लड़कियों को पढ़ाना बहुत जरूरी है। इस उपलब्धि के लिए गांव पिरथला के सभी ग्रामीणों ने अच्छा सहयोग किया है। बेटियां बचाने के लिए हम सभी को सार्थक प्रयास करने होंगे।
ये छात्राएं हुई सम्मानित
पूनम पुत्री सतनारायण, पूजा पुत्री सिया राम, भास्कर पुत्री जगदीश चंद्र, जसपाल पुत्री महाबीर, मनीषा पुत्री राजा राम, मलकीत कौर पुत्री दर्शन सिंह, रजनी पुत्री दर्शन सिंह, आरजू पुत्री राज नारायण को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
हर साल आता है बजट, इस बार हुआ लेट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हालांकि हर साल मार्च माह में लिंगानुपात में अव्वल रहने वाले गांव की टॉपर छात्राओं को इनाम वितरित कर दिए जाते हैं। इस बार बजट लेट आया, जिसके चलते सोमवार को इन छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें