फतेहाबाद में डेंगू को लेकर निर्माणधीन अस्पताल में लारवा की जांच करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। डेंगू और मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग पंचायतों और नगर परिषद व नगर पालिकाओं को फॉगिंग के लिए दवाई जारी कर चुका है। लेकिन बावजूद इसके शहरों और गांवों में फॉगिंग नहीं हो रही है। मच्छरों का प्रकोप जारी है। हालात ये है कि जिले में अब तक डेंगू के 74 और मलेरिया के दो केस मिल चुके हैं। गांवों के मुकाबले शहरों में डेंगू केस ज्यादा है। फतेहाबाद शहर में ही डेंगू के 20 केस मिल चुके हैं।
गांवों में पंचायतों के जिम्मे फॉगिंग करवाना है लेकिन यहां पर नहीं हो रही है। हालात ये है कि बीडीपीओ कार्यालय की तरफ से एसएमओ से दवाई की डिमांड ही नहीं की जा रही है। बीडीपीओ कार्यालय से ही पंचायतों को दवाई जारी होती है। गांव धांगड़ के अनिल कुमार का कहना है कि उनके गांव में फॉगिंग हुई ही नहीं है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ चुका है।
जिले में ये मिल चुके है डेंगू केस
क्षेत्र केस मिल चुके
शहर फतेहाबाद 20
शहर टोहाना 15
रतिया 2
भूना 2
जाखल 7
भट्टूकलां 10
बड़ोपल 8
भूथनकलां 10
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फॉगिंग के लिए दवाई एसएमओ को दी गई है। एसएमओ के माध्यम से दवाई डिमांड अनुसार पंचायतों और नगर परिषद और नगर पालिका को दी गई है। इन्हें ही जरूरत अनुसार फॉगिंग करवानी है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ