फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राव इंद्रजीत सिंह बोले- मनोहर लाल के अनुभव का इस्तेमाल और जगह करेगा संगठन

Wed, 13 Mar 2024 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

बीरेंद्र सिंह के परिवार की नाराजगी को लेकर कहा कि राजनीतिक दिक्कतों के कारण बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ी है। वह हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे।
विज्ञापन
संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मनोहर लाल का हरियाणा में अनुभव दस साल का हो गया है। हो सकता है कि अब उनके अनुभव का इस्तेमाल किसी और जगह पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा के बीच गठबंधन दोनों पार्टियों की सहमति से ही चला था।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह बुधवार को फतेहाबाद में सूरज पोर्टल की लांचिंग के दौरान जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने के सवाल पर कहा कि जजपा के साथ साढ़े चार साल तक गठबंधन चला, उसके माध्यम से जनता को फायदा तो हुआ ही है।

वहीं, बीरेंद्र सिंह के परिवार की नाराजगी को लेकर कहा कि राजनीतिक दिक्कतों के कारण बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ी है। वह हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। जजपा टिकट मांग रही थी।
विज्ञापन


ऐसे में बृजेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ दी। आगामी लोकसभा चुनाव में दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि वह गुरुग्राम से ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। बाकी पार्टी जो भी आदेश करेगी, उसको माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें