फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में निकलवाएं खेतों में भरा पानी : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेते डीसी महावीर कौशिक व अन्य अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अत्याधिक बारिश के कारण खेतों में हुए जलभराव की निकासी आगामी एक सप्ताह में करवाने के डीसी को आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जलभराव की स्थिति न हो और पानी निकासी सुगम तरीके से हो सके, इसके लिए भी स्थायी व्यवस्था करने को कहा है। मुख्यमंत्री वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्त से रूबरू हो रहे थे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव की निकासी के लिए सभी विभागों के संसाधनों का इस्तेमाल करें। खेतों से हर हालत में पानी की निकासी की जाए ताकि 31 अक्तूबर के बाद किसान अपनी फसल की बुआई कर सकें। ज्यादा जलभराव वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से काम करें। उन्होंने सिंचाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जलभराव की स्थिति के स्थायी समाधान के लिए वाटर रिचार्ज पंप के लक्ष्य को पूरा करें और भविष्य की योजनाएं भी तैयार करें।
अगले तीन दिन नोडल अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में रहेंगे
फसल अवशेष जलने की घटनाओं पर किसानों को जागरूकता के साथ-साथ निगरानी के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 3 दिनों में जिला स्तर पर नियुक्त सभी नोडल अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र में रहेंगे। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए प्रेरित करेंगे। उपायुक्त यह सुनिश्चित करेंगे कि पराली प्रबंधन के जरिये बनाई गई गांठों को व्यवस्थित तरीके से प्लांटों तक पहुंचाया जाए। पराली की गांठ खरीदने और प्लांट तक यातायात व्यवस्था की सुगमता के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित हो, एक बार सभी उपकरणों की फिजिकल वेरिफिकेशन 18 अक्तूबर तक करवा ली जाएं।
विज्ञापन

जहां सरसों की बिजाई होनी है, वहां पहले करवाएं खाद सप्लाई
मुख्यमंत्री ने खाद की उपलब्धता और आपूर्ति बारे भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से कहा कि वे पहले यह सुनिश्चित करें कि जहां सरसों की बिजाई होनी है, उस क्षेत्र में डीएपी, एनपीके व एसएसपी खाद की सप्लाई प्राथमिकता के आधार पर करें। उपायुक्त सरसों बिजाई क्षेत्र की रिपोर्ट तुरंत मुख्यालय को भेजें ताकि खाद सप्लाई करवाई जा सके।
30 नवंबर तक टूटी सड़कों की करवाएं मरम्मत
मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी, मार्केटिंग बोर्ड, यूएलबी, एसएचवीपी, एसएचआईडीसी व पंचायती विभाग को निर्देश दिए कि अत्याधिक बारिश और जलभराव के कारण टूटी हुई सड़कों की मरम्मत 30 नवंबर तक हर हालत में करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें