फतेहाबाद। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि भाजपा के चुनाव कार्यालय से जनरेटर चोरी करके ले गए। मामले को लेकर शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है।
मामले के मुताबिक भूना मोड़ पर भाजपा लोकसभा उम्मीदवार अशोक तंवर का चुनाव कार्यालय बना है। चुनाव कार्यालय के बाहर ही जनरेटर रखा गया था और इसे जंजीर से बांधा गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को चोर जनरेटर चोरी करके ले गए। घटना का पता सुबह चला जब वर्कर कार्यालय में पहुंचे और जनरेटर गायब था। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह का कहना है कि मंगलवार को मामला दर्ज किया जा चुका है, फिलहाल जांच जारी है।