टोहाना। चंडीगढ़ रोड स्थित हैफेड के गोदाम से हजारों रुपये की कीमत के गेहूं के बैग चोरी होने का मामला सामने आया है, विभाग के निरीक्षक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि वह सिसाय बोलान गांव का रहने वाला है तथा टोहाना के हैफेड कांप्लेक्स में निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि उसके अंतर्गत दो गोदाम आते हैं तथा सीजन के चलते गेहूं का भंडारण किया जा रहा है। उसने बताया कि सुबह वह गोदाम नंबर दस में गेहूं चेक करने गया तो उसने चक्का नंबर एक ए से 247 गेहूं के बैग बिखरे हुए मिले जिसकी जांच करने पर पाया कि गेहूं के 80 बैग कम है उसने बताया कि अज्ञात चोर ये बैग चुराकर ले गए हैं जिनकी कीमत 91,000 रुपये बन रही है। उसने बताया कि चोर गोदाम की पिछली दीवार पार करके चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद