फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर चार लाख ठगे, सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया (फतेहाबाद)। सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने गांव बलियाला के जगसीर सिंह की शिकायत पर गांव जल्लोपुर के गुरमंगत सिंह, प्रदीप कुमार उर्फ बब्बू व कैप्टन मंगल सिंह के अलावा मिराना निवासी जग्गा सिंह, रतिया निवासी जितेंद्र, जीत सिंह व रितु के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में जगसीर सिंह ने बताया कि उसकी गुरमंगत सिंह के साथ जान पहचान थी। वह अपने भतीजे को सेना में भर्ती करवाना चाहता था। यह बात उसने गुरमंगत को बताई थी। गुरमंगत ने उसे कैप्टन मंगल सिंह से आगे जान पहचान करवा दी। इसके बाद उसने सात लाख रुपये में भतीजे को सेना में भर्ती करवाने का आश्वासन दिया। वह उनकी बातों में आ गया और 2 लाख रुपये गुरमंगत सिंह ने अपने भाई प्रदीप कुमार के खाते में ट्रांसफर करवा लिए तथा 2 लाख रुपये कैप्टन मंगल सिंह व जग्गा सिंह घर आकर ले गए। इसके बाद इन लोगों ने कंप्यूटर से जनरेट गेट पास व फर्जी ज्वानिंग लेटर दे दिया। इसके बाद उसके भतीजे को आगरा ले जाकर 10 दिन तक रखा और वापस भेज दिया। इस दौरान इन लोगों ने उसके भतीजे विक्की सिंह से 3 लाख रुपये के दो चेक ले लिए थे। बाद में पता चला कि उक्त आरोपियों ने रुपये ऐेंठने के लिए ड्रामा रचा था। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें