फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फॉर्च्यूनर गाड़ी बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर पलटी, सवार सुरक्षित बचे

विज्ञापन
फतेहाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के फोरलेन के रतिया मोड़ पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी रोड से उतरकर पहले एक ट्रांसफार्मर से टकराई और फिर पलट गई। दुर्घटना में ट्रांसफार्म के खंभे तक टूट गए, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। चारों को मामूली चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक फतेहाबाद निवासी गौरव बुधवार रात अपने तीन दोस्तों के साथ रतिया रोड से फॉर्च्यूनर पर फतेहाबाद की तरफ आ रहा था। सिरसा-हिसार बाईपास पर के सर्विस लेन से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 6 फीट नीचे उतर कर पलट गई। किनारे पर ही स्थित एक ढाणी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। गाड़ी की टक्कर से ट्रांसफार्मर के खंभे भी टूट गए और ट्रांसफार्मर नीचे आ गिरा। युवक गाड़ी की टक्कर लगने, गाड़ी पलटने और फिर ट्रांसफार्मर के करंट से भी सूरक्षित बच गए। आसपास के लोगों ने बताया कि गाड़ी सवार लोगों को मामूली चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें